फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth power is the biggest strength of the nation, inspired to move ahead in life

Sonipat News: युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

Fri, 13 Feb 2026 09:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 13 Feb 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
Youth power is the biggest strength of the nation, inspired to move ahead in life
फोटो : सोनीपत के एसएम हिंदू स्कूल में कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईपीएस
सोनीपत। युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प व अनुशासित जीवनशैली अपनाएं तो वे न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं बल्कि देश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

यह बात एसएम हिंदू स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस सुमन मंजरी ने कही। वे मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान (विनिमय) कार्यक्रम में पहुंची थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतिभागी युवाओं के लिए प्रेरक व्याख्यान एवं सांस्कृतिक अनुभवात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं नेतृत्व क्षमता का विस्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्र सेवा, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं प्रभावी नेतृत्व के महत्व के बारे में बताते हुए युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल संयोजक अशोक गोयल ने युवाओं को पारंपरिक भारतीय खान-पान, पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ आदतों को अपनाने का संदेश दिया।
युवा प्रतिभागियों को स्थानीय बाजार का भ्रमण कराया गया। जहां युवाओं ने हरियाणा के पारंपरिक वस्त्रों, हस्तशिल्प व स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया और स्मृति स्वरूप कुछ वस्तुएं भी खरीदीं। इस सांस्कृतिक भ्रमण से प्रतिभागियों को हरियाणा की जीवनशैली, परंपराओं और सामाजिक परिवेश को निकट से जानने-समझने का अवसर मिला।

जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed