फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth of Haryana, known for food, brotherhood, are in the grip of drugs: Acharya Devvrat

खान-पान, भाईचारे की पहचान वाले हरियाणा के युवा नशे की चपेट में : आचार्य देवव्रत

Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth of Haryana, known for food, brotherhood, are in the grip of drugs: Acharya Devvrat
फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर आर्य समाज मंदिर की प्रधान इंद्रावती को सम्मानित करते
गन्नौर। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को उसके खानपान, भाईचारे और संस्कृति के लिए जाना जाता था, लेकिन आज युवा नशे के चंगुल में फंस रहा है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें आर्य समाज के विचारों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, ताकि वह अपनी विरासत, परंपरा व संस्कृति से जुड़े रहें। राज्यपाल शनिवार को गांधी नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने विधायक देवेंद्र कादियान के साथ आर्य समाज मंदिर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने आर्य समाज मंदिर को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इस दौरान रणदीप कादियान, रेलवे अधिकारी विनीत चड्डा, अंकित मल्होत्रा, राज्यपाल के ओएसडी राजेंद्र, स्वामी नित्यानंद, आर्य समाज मंदिर की प्रधान इंद्रावती, मंदिर के पदाधिकारी विजयपाल सिंह, रमेश कुमार, सतपाल पहलवान, यशपाल, अजीतपाल, अमित दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सरस्वती ने कुरीतियां मिटाई

राज्यपाल ने कहा कि आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर नारी शिक्षा, विधवा विवाह, आपसी भाईचारा, राष्ट्र प्रेम, गोरक्षा के प्रति समाज में नई जागृति उत्पन्न की। उनकी शिक्षाओं से प्रभावित होकर ही भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मदनलाल ढींगरा, स्वामी श्रद्धानंद जैसे वीरों ने आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती पर दिया जोर

राज्यपाल ने कहा कि रासायनिक खेती ने जहां उत्पादन बढ़ाया, वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव भी डाला है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते रासायनिक खेती को नहीं छोड़ा गया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ भी नहीं बचेगा। वैज्ञानिकों के परीक्षणों में मां के दूध में भी यूरिया की मात्रा पाई गई है, जो चिंता का विषय है। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती ही इन समस्याओं से मुक्ति का एकमात्र उपाय है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह रासायनिक खेती को त्यागकर प्राकृतिक खेती अपनाएं।


विधायक ने मंदिर के लिए की पांच लाख की घोषणा

विधायक देवेंद्र कादियान ने आर्य समाज की ओर से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने हमेशा अंधविश्वास और पाखंड का विरोध किया है। विधायक ने भी आर्य समाज मंदिर को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अंकित मल्होत्रा ने भी 50 हजार रुपये भेंट करने की घोषणा की।

फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर आर्य समाज मंदिर की प्रधान इंद्रावती को सम्मानित करते

फोटो 15: सोनीपत के गन्नौर स्थित गांधी नगर आर्य समाज मंदिर की प्रधान इंद्रावती को सम्मानित करते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed