{"_id":"69f61e9f45f9aaa00905a308","slug":"youth-killed-in-vehicle-collision-companion-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153372-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
Sat, 02 May 2026 09:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 02 May 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। एनएच-334बी के सर्विस रोड पर ओपी जिंदल ग्लोबल सिटी के पास वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूलरूप से झारखंड के जिला चतरा निवासी अजय कुमार ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनका चचेरा भाई विनय कुमार और उसका साथी संतोष कुमार लिवान रोड स्थित झुग्गियों में रह रहे थे। वह 30 अप्रैल की रात 334बी हाईवे के सर्विस रोड पर जिंदल ग्लोबल सिटी गेट नंबर-2 के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक वाहन चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर अजय कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल सोनीपत पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विनय कुमार की हालत गंभीर होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। उसे अभी होश नहीं आया है।