{"_id":"6605a14658e570cfbd07dca4","slug":"youth-fired-in-the-air-on-holi-video-goes-viral-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115965-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: होली पर युवकों ने किया हवाई फायर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: होली पर युवकों ने किया हवाई फायर, वीडियो वायरल
Thu, 28 Mar 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। होली पर्व पर हवाई फायर किए जाने का मामला सामने आया है। हवाई फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसका पता लगने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें बाद में जमानत मिल गई।
हवलदार देवेंद्र ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि होली पर गांव पिनाना के दो युवक अपने साथियों के साथ नाचते हुए सरेआम हवाई फायर कर रहे हैं। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्हें मिली वीडियो की जांच करने पर पता लगा कि युवक जिनके कपड़ों पर रंग लगा है पिस्तौल से हवाई फायर कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।