{"_id":"6726a920e66166c586087515","slug":"youth-festival-begins-from-november-18-preparations-in-full-swing-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127085-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवा महोत्सव का आगाज 18 नवंबर से, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवा महोत्सव का आगाज 18 नवंबर से, तैयारियां तेज
Sun, 03 Nov 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आगाज 18 नवंबर को किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए टीमों को पंजीकरण करवाना होगा, इच्छुक युवा सोनीपत आईटीआई में सात नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
आवेदन की जांच के लिए गोहाना, खरखौदा व गन्नौर के राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई में भी व्यवस्था की गई है। जिला युवा महोत्सव समन्वयक अधिकारी संजय श्योराण ने बताया कि 18 व 19 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव में 15 से 29 आयु वर्ग के कोई भी युवा भाग ले सकते हैं। पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग की तरफ से किया जा रहा है। पंजीकरण के लिए युवाओं को आधार कार्ड, एक फोटो व बैंक अकाउंट खाता की प्रति लेकर आनी होगी।
दो भागों में गतिविधियां होंगी। पहले भाग में विज्ञान मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागी अपने मॉडल प्रदर्शित करेंगे। दूसरे भाग में लोक नृत्य (समूह व एकल), लोकगीत (समूह व एकल), कहानी लेखन, कविता, चित्रकला, भाषण व छाया चलचित्र शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार विजेता को 2100 से 21 हजार रुपये, द्वितीय 1500 से 15 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 1100 से 11 हजार रुपये रहेगा।
गठित की गई समिति को सौंपी यह जिम्मेदारी
महोत्सव के लिए समिति गठित की गई है। यह समिति सभी संस्थानों से संपर्क कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आवेदन मंगवाएगी और उसकी जांच कर पंजीकरण के लिए भेजेगी। मुख्यातिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों, प्रतिभागियों व दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी समिति करेगी। विजेता प्रतिभागियों का परिणाम तैयार करवाकर पारितोषिक के लिए संबंधित समिति को सौपा जाएगा।
किस गतिविधि में कितने प्रतिभागी ले सकते हैं भाग
प्रत्येक गतिविधि में प्रतिभागियों की संख्या तय की गई है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवाचार समूह में 5, समूह लोक नृत्य में 13 प्रतिभागी, समूह लोक गीत में 13, एकल लोक नृत्य में एक, एकल लोक गीत में एक, कविता में एक, कहानी लेखन में एक, चित्रकला में एक, भाषण में एक, फोटोग्राफी में एक प्रतिभागी हिस्सा ले सकता है।
वर्जन
जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। समिति गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य रहेगा। प्रथम विजेता का चयन राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए किया जाएगा।-विक्रम सिंह, जिला युवा समन्वयक अधिकारी, सोनीपत