{"_id":"64a7132433994eb1db0d2004","slug":"youth-entered-the-factory-to-steal-one-was-caught-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2478-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी में चोरी करने घुसे युवक, एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी में चोरी करने घुसे युवक, एक को पकड़ा
Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव वाजीदपुर सबौली स्थित फैक्टरी में चोरी करने घुसे तीन युवकों में से कार चालक को पकड़ लिया। हालांकि फैक्टरी के दो कर्मी और उनका साथी भाग गया। कुंडली थाना पुलिस ने चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी निवासी गौरव अग्रवाल ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके पिता राजीव अग्रवाल वाजीदपुर सबौली में एमएम फोर्जिंग नाम से फैक्टरी चलाते हैं। 5 जुलाई की शाम छह बजे वह फैक्टरी से घर चले गए थे। फैक्टरी में श्रमिक विपिन, अर्जुन व संजय थे। उनकी फैक्टरी में जफर ट्रांसपोर्ट कंपनी का कैंटर खड़ा हुआ था। देर रात मोहम्मद जफर अपना कैंटर लेने के लिए आया तो उसने कॉल कर बताया कि कंपनी में चार-पांच युवक थे। वह उन्हें देखकर भाग गए। उनकी एक कार कंपनी में ही खड़ी है। जिसमें फैक्टरी का लोहे का सामान लादा गया है। वह मौके पर पहुंचा और डायल 112 पर कॉल की। डायल 112 की टीम फैक्टरी में पहुंची तो उन्हें एक युवक मिल गया। जिसने अपनी पहचान दिल्ली के नरेला निवासी समीर के रूप करवाई। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने फैक्टरी के ही कर्मी कर्ण व अक्षय के कहने पर अपने साथी नदीम के साथ चोरी का प्रयास किया था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।