फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies in vehicle collision

वाहनों की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 26 Apr 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in vehicle collision
राई। नेशनल हाईवे-44 पर बीसवां मील के पास सड़क पर खड़े एक कैंटर में टकराने से दूसरे कैंटर में सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव बिटारा के रहने वाले लालचंद ने राई थाना पुलिस को बताया कि कैंटर पर चालक है। कैंटर दिल्ली के कीर्तिनगर के रहने वाले राममूर्ति का है। वह 24 अप्रैल को कैंटर लेकर पंजाब के लुधियाना गए थे। वहां से स्क्रैप लोड करके दिल्ली के सीलमपुर के लिए चले थे। स्क्रैप खरीदने वाली कंपनी का कर्मचारी फैजान भी कैंटर में बैठा था। फैजान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली गांव का रहने वाला था। उनका कैंटर तड़के करीब साढ़े तीन बजे बीसवां मील से पहले एचएसआईआईडीसी के गेट के पास पहुंचा। वहां सड़क पर एक कैंटर खड़ा किया गया था। बिना लाइट और इंडीकेटर के खड़ा कैंटर अचानक सामने आ गया। उसको बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनका कैंटर उसमें टकरा गया। इसमें फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने लालचंद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed