फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies after vehicle collision on highway bridge

Sonipat News: हाईवे पुल पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 23 Aug 2026 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after vehicle collision on highway bridge

विज्ञापन
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर सोनीपत चौक बाईपास के पुल पर वाहन की टक्कर से युवक हरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहतक के गांव मायरा निवासी और फिलहाल मयूर विहार में रहने वाले सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हरेंद्र 20 अगस्त को अपने दादा महेंद्र सिंह से मिलने गांव मायना गया था। 22 अगस्त की सुबह उन्हें सूचना मिली कि हरेंद्र खरखौदा में एनएच-334बी स्थित सोनीपत चौक बाईपास के पुल पर घायल अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सुरेश मौके पर पहुंचे, जहां हादसे में लगी चोटों के कारण हरेंद्र की मौत हो चुकी थी। सुरेश ने बताया कि दादा से मिलने के बाद हरेंद्र वापस लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे के पुल पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed