फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth dies after being hit by train, identity unknown

Sonipat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं

Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train, identity unknown
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर जगदीशपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद हुए हादसे की सूचना जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष आंकी जा रही है। उसके बाएं पैर पर काला धागा बंधा हुआ है। शरीर पर गुलाबी रंग की टी शर्ट व नीले रंग की निक्कर मिली है। सिर पर चोट के निशान हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed