{"_id":"6a26af2afea525264307cece","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-he-was-preparing-for-a-pilgrimage-to-khatu-shyam-sonipat-news-c-197-1-snp1001-155139-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, खाटू श्याम यात्रा पर जाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, खाटू श्याम यात्रा पर जाने की थी तैयारी
Tue, 09 Jun 2026 03:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। खाटू श्याम दर्शन के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे फतेहपुर के सुमित की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सेक्टर-27 थाना क्षेत्र स्थित सुपर मैक्स सिटी के बाहर किराये की गाड़ी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गंभीर रूप से घायल सुमित को पहले नागरिक अस्पताल और बाद में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव फतेहपुर निवासी कमला ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके इकलौते बेटे सुमित अपने दोस्तों संदीप और मोहित के साथ खाटू श्याम जाने के लिए किराये की गाड़ी लेने गए थे।
सुपर मैक्स सिटी के बाहर सुमित सड़क किनारे खड़े थे जबकि उसके दोनों दोस्त गाड़ी की व्यवस्था करने के लिए अंदर गए हुए थे। आरोप है कि तभी किसी वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से सुमित को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद संदीप और मोहित मौके पर पहुंचे और घायल सुमित को तत्काल नागरिक अस्पताल सोनीपत लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान सुमित ने दम तोड़ दिया।
थाना सेक्टर-27 पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
खाटू श्याम यात्रा से पहले मातम में बदला घर का माहौल
परिजनों के अनुसार सुमित अपने दोस्तों के साथ श्रद्धा भाव से खाटू श्याम दर्शन के लिए जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही एक लापरवाह चालक की वजह से उसकी जिंदगी का सफर समाप्त हो गया। युवक की मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।