फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young woman dies in hotel, father says she died due to food poisoning

Sonipat News: होटल में युवती की मौत, पिता बोले-फूड प्वाइजनिंग से गई जान

Tue, 02 Jun 2026 06:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Young woman dies in hotel, father says she died due to food poisoning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। बस अड्डे के पास होटल में रुकी युवती की मौत हो गई। वह दिल्ली से आते समय रात अधिक होने के कारण होटल में रुक गई थी। पिता ने फूड प्वाइजनिंग से मौत होने का बयान दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित किया है। पोस्टमार्टम व विसरा रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

राई क्षेत्र के वार्ड-8 की रहने वाली कीर्ति दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करती थीं। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को दिल्ली से अपने घर के लिए चली थी। सोनीपत पहुंचने पर अधिक रात हो गई। उसने कॉल कर बस अड्डे के पास होटल में रुकने की बात कही।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बेटी ने कहीं बाहर से खाना मंगवाकर खाया था। इससे उसे फूड प्वाइजनिंग हो गई। उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। परिवार ने मामले में इत्फाकिया मौत की कार्रवाई करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने व मौत होने की जानकारी मिली थी। परिवार ने इत्फाकिया मौत का बयान दिया है। पोस्टमार्टम और विसरा जांच रिपोर्ट से मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे। -इंस्पेक्टर सवित, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed