{"_id":"68c32b8c4f8e6c084e0eb42e","slug":"young-students-became-volunteers-of-red-cross-and-red-ribbon-club-sonipat-news-c-197-1-snp1008-142088-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवा रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब की स्वयंसेवक बनीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवा रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब की स्वयंसेवक बनीं छात्राएं
Fri, 12 Sep 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में अभिविन्यास कार्यक्रम के दौरान यूथ रेडक्रॉस व रे
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस व रेड रिबन क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम वर्ष की छात्राएं युवा रेडक्रॉस व रेड रिबन क्लब की स्वयंसेवक बनाई गईं।
संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी, प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि यूथ रेडक्रॉस का उद्देश्य छात्राओं में निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता, रक्तदान, आपदा राहत की भावना विकसित करना है।
रेड रिबन क्लब का उद्देश्य एचआइवी एड्स जैसी बीमारियों से बचाव, रक्तदान प्रोत्साहन, समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना है। उन्होंने युवाओं की मानवीय सेवाओं में भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उन्होंने सभी को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित किया। परामर्शदाता डाॅ. पूजा गुलाटी ने रेडक्रॉस का इतिहास, सिद्धांत, उद्देश्य समझाया।
स्वयंसेवकों के समाज कल्याण, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा राहत, रक्तदान अभियान में भूमिका पर चर्चा की गई। महाविद्यालय में सत्र 2024-25 में श्रेष्ठ यूथ रेडक्रॉस विद्यार्थी अवॉर्ड प्राप्त करने वाली प्रियांशी व चाहत ने अपने अनुभव साझा किए।
वर्तमान यूथ रेडक्रॉस सदस्य अनू, सलोनी ने कविता, भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वंदना सचदेवा, सोनम राय, डाॅ. निहारिका ने स्वयंसेवकों के योगदान को सराहा।
21 टीबी रोगियों को बांटी किट
कार्यक्रम में 26 छात्राओं ने डाॅ. पूजा गुलाटी, डाॅ. नवीन कुमारी, कविता सैनी के साथ गोशाला, सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर का दौरा कर पहली सामाजिक सेवा गतिविधि में भाग लिया। पीएम निक्षय योजना के अंतर्गत नागरिक अस्पताल में पंजीकृत 21 टीबी रोगियों को किट वितरित की। डाॅ. पूजा गुलाटी ने कहा कि गोसेवा प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। स्नेहा, डॉली ने कार्यक्रम का संचालन किया।