फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young people were encouraged to embrace the startup culture.

Sonipat News: युवाओं को स्टार्टअप संस्कृति अपनाने पर युवाओं को किया प्रोत्साहित

Sat, 13 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Young people were encouraged to embrace the startup culture.
फोटो 13: सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्
सोनीपत। एमएसएमई-विकास कार्यालय करनाल की तरफ से जीवीएम कन्या महाविद्यालय में वीरवार को कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्रालय से उप महाप्रबंधक संजीव रंजन ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने ऊर्जा दक्षता, एमएसएमई क्षेत्र में तकनीकी उन्नति व नवाचार आधारित उद्यमिता पर प्रकाश डाला। उप महाप्रबंधक संजीव रंजन ने युवाओं को स्टार्टअप संस्कृति अपनाने और अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक मीतू ने एमएसएमई क्षेत्र में कौशल उन्नयन, तकनीकी विकास व सरकारी योजनाओं की उपयोगिता पर जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला एमएसएमई केंद्र करनाल की आईईओ पूजा ने राज्य सरकार की एमएसएमई योजनाओं, उद्यमिता विकास तथा उपलब्ध सेवाओं के बारे जानकारी साझा की। एमडीएम रविकांत ने ऋण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज सब्सिडी और बैंकिंग सहायता के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल द्रोणाचार्य निदेशक गौरी कपूर ने डिजिटल उपस्थिति बढ़ाने, व्यवसाय को ऑनलाइन प्लेटफार्म से जोडऩे, ब्रांड नाम एवं लेबलिंग-पैकेजिंग की अनिवार्यता पर जोर दिया। प्राचार्य मंजुला स्पाह ने प्रतिभागियों को कौशल विकास, उद्यमिता अपनाने तथा सरकारी योजनाओं से लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed