फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   young man was shot dead with five bullets in broad daylight, the incident took place in Pragati Nagar, Sonipat

Haryana: युवक की दिनदहाड़े पांच गोलियां मारकर हत्या, सोनीपत के प्रगति नगर में दिया वारदात को अंजाम

Sun, 09 Feb 2025 05:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Feb 2025 05:16 PM IST
सार

वंश स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था और दूध का भी काम करता था। मामले की सूचना के बाद डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान, एसीपी राहुल देव, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ व सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
young man was shot dead with five bullets in broad daylight, the incident took place in Pragati Nagar, Sonipat
सोनीपत पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के प्रगति नगर में दिनदहाड़े युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश या अन्य कारण को लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन




विकास नगर का रहने वाला वंश (19) रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रगति नगर में गया था। वहां गली में बाइक खड़ी करने को लेकर उसका प्रगति नगर के कुलदीप के साथ झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुलदीप ने करीब चार-पांच गोलियां मारकर वंश को बुरी तरह से घायल कर दिया। वारदात के बाद कुलदीप कार में सवार होकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


वंश स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था और दूध का भी काम करता था। मामले की सूचना के बाद डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान, एसीपी राहुल देव, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट प्रभारी अजय धनखड़ व सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया है। शव को नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिनगर में युवक की गोलियां मारकर हत्या की गई है। पुलिस पुरानी रंजिश या अन्य कारण को लेकर जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले में गहनता से जांच की जाएगी। -नरेंद्र कादियान, डीसीपी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed