फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man shot in the leg by friend during money transaction

Sonipat News: रुपये के लेनदेन में दोस्त ने युवक के पैर में मारी गोली, घायल

Sat, 17 Feb 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young man shot in the leg by friend during money transaction
सोनीपत। गीता भवन चौक के पास न्यू कॉलोनी में परिचित के घर आए युवक को रुपये के लेनदेन में दोस्त ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से युवक घायल घायल हो गया। आरोप है कि युवक ने हमलावर को तीन लाख रुपये दे रखे हैं। रुपये वापस मांगने पर हुए झगड़े में गोली मारी गई है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव उद्देशीपुर फिलहाल विशाल नगर निवासी मंदीप ने पुलिस को बताया है कि उनकी झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी मनीष से दोस्ती है। दोस्ती के चलते मनीष को तीन साल पहले तीन लाख रुपये उधार दिए थे। मनीष ने बाद में रुपये लौटाने की बात कही थी। रुपये मांगने वह टाल देता था। मंदीप ने बताया कि उनके पास शुक्रवार को एक परिचित महिला की कॉल आई। जिसके बाद वह दोपहर को गीता भवन के पास न्यू कॉलोनी में उनके घर चला गया। वहां मनीष रुपये का हिसाब-किताब करने के लिए पहले से मौजूद था। रुपये के लेनदेन को लेकर मनीष कहासुनी करने लगा। इसी दौरान उसने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी, जो उनके पैर में लगी। गोली मारकर मनीष मौके से भाग गया। परिचित महिला ने उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसीपी नरसिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदीप के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वर्जन

युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिस पर न्यू कालोनी में युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। वहां टीम पहुंची तो पता चला युवक को अस्पताल ले जाया गया है। युवक के पैर में गोली लगी है। पैसे के लेनदेन के विवाद में गोली मारी गई है। युवक के बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।-नरसिंह, एसीपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed