{"_id":"64a31a9ef61b2059ce049cb4","slug":"young-man-injured-in-two-bike-collision-dies-brother-gambhir-sonipat-news-c-197-1-snp1002-2291-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत, भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो बाइक की टक्कर में घायल युवक की मौत, भाई गंभीर
Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव झुंडपुर-खेवड़ा रोड पर गत्ता फैक्टरी के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद रोहतक पीजीआई पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर दूसरी बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव टांडा निवासी भीम सिंह ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुनील (26) व सोनू बाइक पर सवार होकर 1 जुलाई को अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल में उनके बेटे सोनू की गर्भवती पत्नी को दाखिला किया गया था। बाइक को सुनील चला रहा था। जब वह देर शाम गांव झुंडपुर-खेवड़ा रोड पर गत्ता फैक्टरी के पास पहुंचे तो उनके बेटे हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने इस बारे में उन्हें सूचना दी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों युवकों की बाइक को खेवड़ा की तरफ से तेज रफ्तार में आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। वह दोनों बेटों को लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत गए, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सोनू को वहां से दिल्ली ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सुनील की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में भीम सिंह के बयान पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। बहालगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दूसरी बाइक के चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।