{"_id":"67d87f7473b1df0e3102e2f6","slug":"young-man-injured-in-car-accident-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133829-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। इलाज के लिए समालखा जा रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक के पिता ने मामले की शिकायत बड़ी थाना में दी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के गांव देवगना निवासी दीप कुमार ने बताया कि वह आठ वर्ष से गांव बड़ी स्थित पोल्ट्री फार्म में काम करते हैं। उनका बड़ा बेटा प्रियरंजन (21) कई दिन से बीमार था। वह प्रियरंजन को 16 मार्च को इलाज के लिए पानीपत के समालखा ले जा रहा था। जीटी रोड पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद