फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man found hanging in water plant

Sonipat News: पानी के प्लांट में फंदे पर लटका मिला युवक

Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging in water plant
गन्नौर। रामनगर-पिपली खेड़ा रोड स्थित पानी के प्लांट में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मृतक के साथी ने इसकी सूचना बड़ी थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शहजानपुर निवासी सुनील (24) पानी के प्लांट में कार्यरत थे। वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। घटना के समय प्लांट में अन्य साथी काम में व्यस्त थे, तभी सुनील ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed