{"_id":"6075e7068ebc3ef10744e791","slug":"young-man-commits-suicide-by-swallowing-poisonous-substances-sonipat-news-rtk6043328125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या
विज्ञापन
गोहाना। गांव गामड़ी में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के चचेरे भाई अशोक ने उसकी पत्नी व सास पर उसे रुपये के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गामड़ी निवासी अशोक ने बताया कि उसके चचेरे भाई दीपक की शादी दो साल पहले करनाल निवासी के साथ हुई थी। उनका नौ माह का बेटा है। आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही दीपक को उसकी पत्नी और सास रुपये के लिए तंग करने लगी थी। वह उस पर दो लाख रुपये देने का दबाव डाल रही थी। रुपये नहीं देने पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देती थी। दीपक की एफडी पूरी होने पर उसने एक लाख रुपये अपनी सास व पत्नी को दिए थे। करीब चार माह पहले उसकी पत्नी झगड़ा करके अपने मायके चली गई। होली से पहले दीपक ससुराल गया और करीब 50 हजार रुपये देकर आया। इसके बाद भी दीपक पर रुपये के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इससे परेशान होकर दीपक ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
खरखौदा के गांव राठधाना में एक युवक संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को किया सुपुर्द करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव राठधाना निवासी कमल चहल (23) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। सोमवार देर शाम वह अपने घर पर संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला। इस पर परिजनों पुलिस को शिकायत दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मानसिक परेशानी के कारण युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या की है। संवाद