{"_id":"65db6e000caf3547f70812fe","slug":"young-man-commits-suicide-after-being-hit-by-train-not-identified-sonipat-news-c-197-1-snp1002-114361-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, नहीं हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान, नहीं हुई पहचान
Sun, 25 Feb 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर राठधना स्टेशन के पास अप ट्रैक पर एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की देर शाम रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की सूचना पर जीआरपी मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की गर्दन धड़ से अलग हो गई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या की है। जीआरपी के जांच अधिकारी एएसआई यगराज ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली कि राठधना रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास एक युवक का शव पड़ा है। उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई है। मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। युवक की उम्र करीब 30-35 वर्ष आंकी जा रही है। उसके दाहिने हाथ पर गजेंद्र सिंह लिखा है। युवक के पास अन्य कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। मृतक के सिर पर लाल रंग का परना बंधा हुआ था और शरीर पर हल्के नीले रंग की पेंट शर्ट थी। जांच अधिकारी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पहचान करने के प्रयास कर रही है।