फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man beaten to death over suspicion of a love affair; father called and told, "Your son has been finished off."

Sonipat News: प्रेम प्रसंग के शक में युवक की पीटकर हत्या, पिता को फोन कर कहा ‘तुम्हारे लड़के को खत्म कर दिया’

Mon, 29 Jun 2026 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death over suspicion of a love affair; father called and told, "Your son has been finished off."
फोटो :: सोनीपत के गांव जठेड़ी में युवक की हत्या के बाद राई थाना में पहुंचे युवक के पिता, भाई व
सोनीपत। गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे युवक की प्रेम प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और वारदात के बाद कॉल कर कहा कि तुम्हारे लड़के को खत्म कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यूपी के जिला मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी शिव कुमार ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके बेटे विशाल (26) राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेसन कंपनी में कार्यरत थे और गांव जठेड़ी में किराये पर रहते थे। उसके पड़ोस में ओमवीर भी अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था।
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। उनका आरोप है मार्च से ओमवीर को अपनी पत्नी और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक हुआ था। इसी बात को लेकर ओमवीर ने कॉल कर उन्हें बेटे को समझाने की बात कही थी और धमकी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह विशाल को जान से मार देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया कि शनिवार रात मोबाइल पर कॉल आई थी। इसमें अनुज उर्फ तनुज बोल रहा था। उन्हें अपने बेटे की चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही थीं जबकि पीछे से दो-तीन अन्य लोगों की आवाज आ रही थी जो कह रहे थे कि तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है और उसे उठाकर ले जाओ। जब वह देर रात राई पहुंचे तो पता चला कि विशाल हत्या कर दी है।
आरोपी के पिता ने खुद पुलिस को दी सूचना
पुलिस के अनुसार गांव जठेड़ी निवासी ओमवीर ने थाना राई पहुंचकर सूचना दी कि उसके बेटे तनुज ने विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है और शव खेत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां मैक्स हाइट मेट्रो व्यू के सामने जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेत में विशाल का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, दो बांस के डंडे किए कब्जे में लिए
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी डॉ. रवि ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून से सनी मिट्टी तथा शव से कुछ दूरी पर पड़े दो बांस के डंडों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मामले में विशाल के पिता शिव कुमार की शिकायत पर तनुज उर्फ अनुज तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



गांव जठेड़ी के खेत में युवक की पीटकर हत्या की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। - इंस्पेक्टर यशबीर, थाना प्रभारी, राई

फोटो :: सोनीपत के गांव जठेड़ी में युवक की हत्या के बाद राई थाना में पहुंचे युवक के पिता, भाई व

फोटो :: सोनीपत के गांव जठेड़ी में युवक की हत्या के बाद राई थाना में पहुंचे युवक के पिता, भाई व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed