फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man attacked with a rod; a tooth also broken.

Sonipat News: युवक पर राॅड से किया हमला, एक दांत भी टूटा

Tue, 07 Jul 2026 06:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 07 Jul 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked with a rod; a tooth also broken.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव माजरी के पास हुए हमले में युवक मानवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक दांत भी टूट गया। गांव माजरी निवासी मानवीर ने गन्नौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह 2 जुलाई की शाम को घर का सामान लेने के लिए गांव कैलाना गए थे। लौटते समय कैलाना नहर के पास कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि बाद में गांव की ओर जाते समय फिलिंग स्टेशन के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक रोककर उन पर राॅड से हमला कर दिया। इससे उनके हाथ-पैरों पर चोट आई। एक दांत टूट गया।

पीड़ित का आरोप है कि जान बचाने के लिए वह गन्ने में छुप गया। उन्होंने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए जाते समय भी हमलावरों ने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें घेरने की कोशिश की लेकिन अन्य वाहन आने पर वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed