फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man and woman died after swallowing poison

Sonipat News: जहर निगलने से युवक और महिला की मौत

Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Young man and woman died after swallowing poison
सोनीपत। गांव माच्छरी के पास रविवार को युवक और महिला ने जहर निगल लिया। इसके बाद महिला ऑटो में सवार होकर सोनीपत आ गई और युवक वहीं गिर गया। युवक को देखकर लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत देखकर परिजन से लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचें। यहां से उसे खानपुर और बाद में पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। रास्ते में महिला की मौत हो गई और युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मोहाना थाना क्षेत्र के गांव का 32 वर्षीय युवक पावर ग्रिड में काम करता था और शादीशुदा था। उनके दो बच्चे हैं। वहीं 32 वर्षीय महिला सोनीपत की रहने वाली थी। वह भी शादीशुदा थी, उसके भी दो बच्चे हैं। जहर निगलने वाले युवक को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं महिला अपने घर पहुंच गई और उसकी तबीयत बिगड़ी देख परिजन अस्पताल में लेकर गए थे। दोनों की मौत के बाद सोमवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे के परिचित थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
युवक व महिला के जहर निगलने की सूचना मिली थी। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed