फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Young man accused woman of asking for money by taking photo with him

Sonipat News: युवक ने महिला पर लगाया साथ फोटो लेकर रुपये मांगने का आरोप

Sat, 17 Aug 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Aug 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Young man accused woman of asking for money by taking photo with him
राई। कुंडली क्षेत्र की सोसायटी निवासी युवक ने महिला पर उसके साथ होटल में रात को रहने के नाम पर दो हजार रुपये लेने और उसके साथ फोटो खींचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अब महिला का पति उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुंडली की सोसायटी निवासी युवक का आरोप है कि एक महिला उनके साथ सितंबर, 2023 में मुरथल के होटल में गई थी। देर रात वह होटल के कमरे में सो गया था। महिला ने कम कपड़ों में उसके अपने फोटो लिए थे। सुबह इस बात को लेकर उनका महिला के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद महिला दो हजार रुपये लेकर चली गई थी। अब महिला का पति बार-बार उन्हें धमकी दे रहा है। उसने महिला के पति से मिलकर बता दिया था कि महिला उसके साथ होटल में गई थी। जहां उसने दो हजार रुपये लिए थे। उसके बावजूद महिला का पति उन्हें धमकी दे रहा है। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका खाना-पीना तक बंद हो गया है। उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी महिला व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट, रुपये लेने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed