{"_id":"6726a830beef5d5220099a94","slug":"you-will-not-have-to-face-shortage-of-buses-on-bhaiya-dooj-sonipat-news-c-197-1-snp1002-127098-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भैया दूज पर नहीं झेलनी होगी बसों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भैया दूज पर नहीं झेलनी होगी बसों की कमी
Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले भर में रविवार को भैया दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसको लेकर बहन-भाइयों में उत्साह बना हुआ है। भैया दूज भीड़ को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने तैयारी की है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी रूट पर यात्रियों के सामने बसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी पर बस रवाना की जाएगी।
सोनीपत बस डिपो में मौजूद समय में करीब 125 बसें हैं। इनमें करीब 30 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल की गई है। यहां से पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, आगरा, राजस्थान सहित कई प्रदेशों में सीधी बस सेवा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के विभिन्न जिलों तक भी बस सेवा है। रविवार को भैया दूज पर बस अड्डे पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिक भीड़ दिल्ली, पानीपत, रोहतक व बड़ौत रूट पर रह सकती है।
लोकल रूट पर बढ़ाए जा सकते हैं बसों के फेरे
रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि भैया दूज पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद हैं। दिल्ली, पानीपत, रोहतक व बड़ौत रूट पर अधिक भीड़ रह सकती है। ऐसे में लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
-भैया दूज पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यात्रियों के सामने बसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया जाएगा।-सुरेंद्र सिंह, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत