{"_id":"65f0b0fbfecbac2c7c0eabb6","slug":"you-will-be-able-to-deposit-house-tax-with-100-interest-rebate-till-31st-march-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115248-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 31 मार्च तक 100 फीसदी ब्याज पर छूट के साथ जमा करा सकेंगे गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 31 मार्च तक 100 फीसदी ब्याज पर छूट के साथ जमा करा सकेंगे गृहकर
Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। नगरपालिका के बकाया गृहकर का एकमुश्त भुगतान करने पर अब ब्याज पर 100 फीसदी छूट मिलेगी। छूट के साथ गृहकर 31 मार्च तक जमा कर सकेंगे। नपा सचिव पवित्र गुलिया ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय ने छूट की अवधि बढ़ा दी है। अपनी प्रॉपर्टी का प्रमाणीकरण करने के लिए सबसे पहले बेबाकी प्रमाणपत्र प्रबंधन पद्धति पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर या ई-मेल से लाॅगिन करना होगा। इसके बाद प्रॉपर्टीधारक को अपने मोबाइल नंबर जुड़ी हुई संपत्ति दिखाई देगी या उन्हें पोर्टल पर प्रॉपर्टी आईडी के माध्यम से अपनी संपत्ति खोजनी होगी। इसको खोलने पर प्रॉपर्टी का संपत्ति विवरण हां व नहीं का विकल्प तौर पर भरना होगा। प्रॉपर्टी का प्रमाणीकरण करने पर प्रॉपर्टी मालिक को गृहकर पर 15 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सरकार की इस योजना का लाभ उठा कर अपना बकाया गृहकर जमा करवाएं।
विज्ञापन