{"_id":"61099abc8ebc3e88e22b56ee","slug":"yashvardhan-nancy-and-sakshi-topped-the-district-with-99-8-percent-marks-sonipat-news-rtk6198990124","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशवर्धन, नैंसी व साक्षी 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशवर्धन, नैंसी व साक्षी 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल
विज्ञापन
ब्राइट स्कॉलर स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहतर आने की खुशी में झूमती छात्राएं।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। पहले यह परिणाम 25 जुलाई को जारी किया जाना था, लेकिन कुछ स्कूलों द्वारा दिए गए अंक तर्कसंगत नहीं थे, जिस कारण परिणाम जारी करने में देरी हुई। 10वीं के परीक्षा परिणाम में ब्राइट स्कॉलर स्कूल के यशवर्धन मलिक और प्रताप स्कूल, खरखौदा की नैंसी व साक्षी ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप स्थान हासिल किया है। हिंदू विद्यापीठ के हिमांशु मलिक ने 99.6 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और शिवा शिक्षा सदन की छात्रा दिव्या ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए इस बार जिले के कुल 116 स्कूलों के 9266 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। स्कूल प्रबंधन ने अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
सीबीएसई द्वारा जारी किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्हें दोबारा परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई द्वारा कंपार्टमेंट परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
विज्ञापन
वर्जन
सीबीएसई ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार जिले में 9266 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। अगर किसी विद्यार्थी की कंपार्टमेंट आई है तो उसे परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जो विद्यार्थी प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं है, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
- नितिन खांडेराव, जिला को आर्डिनेटर सीबीएसई सोनीपत

बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी से झूमते लिटिल एंजल्स स्कूल के विद्यार्थी।- फोटो : Sonipat

साउथ प्वाइंट स्कूल में बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर खुशी से झूमते विद्यार्थी।- फोटो : Sonipat