फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yamuna's water level rises, officials get orders to remain alert

Sonipat News: यमुना का जलस्तर बढ़ा, अधिकारियों को मिले अलर्ट रहने के आदेश

Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level rises, officials get orders to remain alert
फोटो 01: सोनीपत में दहिसरा यमुना घाट पर अ​धिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण करत
सोनीपत। यमुना नदी पर बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेने के लिए वीरवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने भैरा बाकीपुर व दहिसरा घाट पर सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई ठोकरों की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहाड़ी व हरियाणा के कुछ जिलों में हुई बारिश के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, इसलिए संबंधित अधिकारी समय-समय पर इन ठोकरों का निरीक्षण करते रहें। जरूरत पड़ने पर इनकी मरम्मत करवाएं, ताकि मिट्टी का कटाव न हो सके।
विज्ञापन


उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना के जलस्तर पर नजर रखे। आने वाले दिनों में होने वाली बारिश के कारण यमुना के जलस्तर के और बढ़ने की संभावना है। यमुना क्षेत्र में ड्यूटी देने वाले अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट पर रहे, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत हालात पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यमुना बांध के अंदर बसे लोगों को भी जलस्तर के बारे में जानकारी देते रहें। जरूरत पड़ने पर इन लोगों को किसी दूसरी जगह शिफ्ट कर दें, ताकि जलस्तर बढ़ने पर जान-माल का नुकसान न हो। यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारी यमुना के साथ लगते गांव के सरपंचों के साथ तालमेल रखें और मुनादी करवाते रहें।

उपायुक्त ने भैरा बाकीपुर व अकबरपुर बारोटा से गुजरने वाली ड्रेन नंबर-8 का निरीक्षण करते हुए बहते पानी की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ड्रेन में कहीं भी दूषित पानी न छोड़ा जाए, इस पर संबंधित अधिकारी नजर रखें। अगर कहीं इस प्रकार की कोई लापरवाही मिले तो तुरंत कार्रवाई करें।

उन्होंने ड्रेन की सफाई पर विशेष ध्यान रखने और कहीं भी पानी की रुकावट होती है तो उसे तुरंत हटवाने के लिए कहा। इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता मंजीत हुड्डा, मनीष कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग से विनीत कादियान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed