फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   X-ray machine has not been made digital in civil hospital, demand is being sent every month

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन नहीं हुई डिजिटल, हर माह भेज रहे मांग

Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 22 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine has not been made digital in civil hospital, demand is being sent every month
फोटो 08- सोनीपत के गोहाना में बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन। संवाद - फोटो : संवाद
गोहाना। बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन को लेकर मरीजों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हर माह मुख्यालय मांग भेजने के बाद भी मशीन को डिजिटल नहीं किया जा रहा, जिससे मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं। एक्स-रे मशीन के डिजिटल नहीं होने से मरीजों को बेहतर गुणवत्ता के एक्स-रे नहीं मिल पा रहे, वहीं रिपोर्ट भी कई घंटे के बाद मिलती है। जिससे मरीजों को परेशानी होती हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में जो एक्स-रे मशीन है, वह मेन्युअल तरीके से एक्स-रे करती हैं। इस मशीन को मुख्यालय की तरफ से डेढ़ साल पहले भेजा गया था। एक्स-रे मशीन से एक्स-रे किए जाने के एक से दो घंटे बाद ही मरीजों को रिपोर्ट मिल पाती है। इतना ही नहीं एक्स-रे मशीन से किए जाने वाले एक्स-रे की गुणवत्ता में अच्छी नहीं है। इसके चलते कई बार एक्स-रे में मरीजों की बीमारी की पुष्टि नहीं हो पाती। जबकि डिजिटल एक्स-रे मशीन की रिपोर्ट कंप्यूटर या मोबाइल पर देखी जा सकती है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि एक्स-रे मशीन को डिजिटल करने की मांग कई बार भेज चुके हैं। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद एक्स-रे मशीन को डिजिटल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यालय की लिस्ट में भी नहीं आया था नाम



अप्रैल में मुख्यालय की तरफ से लिस्ट जारी की थी। इसमें डिजिटल एक्स-रे मशीनों को उपलब्ध कराने वाले अस्पतालों का नाम दिया गया था। इस लिस्ट में भी गोहाना के नागरिक अस्पताल का नाम नहीं था। ऐसे में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने फिर से मुख्यालय में एक्स-रे मशीन को डिजिटल कराने की मांग को लेकर पत्र लिखा था। हर महीने डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
नागरिक अस्पताल में एक्स-रे की डिजिटल मशीन नहीं है। मुख्यालय के पास डिजिटल एक्स-रे मशीन की मांग हर महीने भेजी जा रही है। मुख्यालय की तरफ से एक्स-रे की डिजिटल मशीन उपलब्ध होने से मरीजों को फायदा होगा।
- डाॅ. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed