फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   X-ray machine broken since last five days, not even referring the patient

Sonipat News: पांच दिन से एक्स-रे मशीन खराब, मरीज को रेफर तक नहीं कर रहे

Wed, 06 Mar 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 06 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine broken since last five days, not even referring the patient
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सुविधाओं के दावों पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। पांच दिन से अस्पताल की एक्सरे मशीन काम नहीं कर रही। आलम यह है कि हड्डी टूटने के चलते भर्ती मरीजों को अस्पताल में लकड़ी की फट्टियों के सहारे रखा जा रहा है। उनका न तो इलाज सही से हो पा रहा है और न ही उन्हें रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 1200 से 1500 की ओपीडी होती है। 100 से ज्यादा मरीज ऐसे आते हैं जिन्हें बीमारियों से लेकर हड्डी टूटने के कारण एक्स-रे की जरूरत होती है। चिकित्सक एक्स-रे के लिए लिखते हैं, लेकिन एक्स-रे कक्ष बंद रहता है। मरीजों को मजबूरन बाहर से एक्स-रे करवाना पड़ रहा है। 1 मार्च से एक्स-रे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि अस्पताल की डिस्पेंसरी से दवाएं भी पूरी नहीं मिल रही और न ही चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता विमल किशोर ने कहा कि अस्पताल में पांच दिन से एक्स-रे मशीन खराब है, जिसके कारण घायलों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी न तो एक्स-रे मशीन ठीक कराई गई और न ही घायलों को कहीं रेफर किया गया।
विज्ञापन


वर्जन
अस्पताल में एक्स-रे मशीन कुछ दिक्कत आ गई थी, उसे बुधवार तक ठीक करवा दिया जाएगा। मरीजों को अस्पताल में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अगर कहीं परेशानी है तो पता लगाकर उसका समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉ. जयकिशाेर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed