{"_id":"66390551eb421c219403918d","slug":"x-ray-machine-breaks-down-again-in-civil-hospital-patients-remain-worried-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117890-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन फिर खराब, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन फिर खराब, मरीज रहे परेशान
Mon, 06 May 2024 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल में एक्स रे मशीन खराब होने से खाली पड़ा कक्ष। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सोमवार को फिर एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी हुई। एक्स-रे न होने से मरीजों को लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्हें निजी लैब में अधिक पैसे देकर एक्स-रे कराना पड़ा।
मरीजों का कहना था कि एक्स-रे मशीन बार-बार खराब हो रही है। एक्स-रे न होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह 29 व 30 अप्रैल को भी एक्स-रे नहीं हुए थे। मशीन खराब होने की जानकारी मिलने पर अस्पताल में इंजीनियर पहुंचे। उन्होंने मशीन की जांच करने के बाद उसे ठीक करने के लिए मंगलवार तक का समय मांगा है।
वर्ष 2007 में लगाई गई एक्स-रे मशीन बार-बार खराब हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल एक्स-रे मशीन के रखरखाव का जिम्मा एक कंपनी को दे रखा है। इस मशीन का कोई न कोई पुर्जा अक्सर खराब होता है। बीच में इंजीनियर आकर कई पुर्जे बदल चुके हैं, लेकिन मशीन सही तरीके से काम नहीं कर रही। इस मशीन में नई की कीमत से अधिक के पुर्जे लगाए जा चुके हैं। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 80 से 90 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। सोमवार सुबह ओपीडी शुरू हुई तो एक्स-रे मशीन नहीं चल सकी। एक्स-रे नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में बार-बार एक्स-रे मशीन बंद होने से रोजाना मरीजों के लिए आफत बन रही है।
विज्ञापन
वर्जन
डिजिटल एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण काम बंद हो गया। मशीन खराब होने की सूचना अस्पताल प्रबंधन को दे दी गई है। सूचना के बाद सोमवार को इंजीनियर अस्पताल में आए थे। उन्होंने जांच करने के बाद एक्स-रे मशीन को चालू करने के लिए 24 घंटे का समय मांगा है।-राजेश दहिया, सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, नागरिक अस्पताल, सोनीपत।