फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wrestling championship, trial

कैडेट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का कल होगा ट्रायल, डोप टेस्ट भी कराना होगा

Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
wrestling championship, trial
सोनीपत। हंगरी में जुलाई में होने वाली कैडेट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ट्रायल होंगे। पहलवानों के ट्रायल देने के बाद डोपिंग टेस्ट भी कराया जाएगा और उनसे शपथ पत्र भी लिया जाएगा। क्योंकि यहां डोपिंग टेस्ट में कोई पॉजिटिव आता है तो संघ 16 लाख रुपये का जुर्माना देने से बच जाएगा। इसके साथ ही उन पहलवानों को ट्रायल में शामिल होने के लिए कहा गया है, जिनके पास पासपोर्ट होगा।
विज्ञापन

हंगरी में 19 से 25 जुलाई को कैडेट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप होनी है। इसके लिए सोमवार को दिल्ली में रखे गए ट्रायल में वह पहलवान हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीता है। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि इस बार ट्रायल के बाद ही डोपिंग टेस्ट कराया जाएगा। इसलिए पहलवानों को ऐसे किसी भी खाद्य पदार्थ व दवाई का सेवन नहीं करने के लिए कहा गया है, जिससे उनकी डोप रिपोर्ट पॉजिटिव आ सके। इसके साथ ही पहलवानों से एक शपथ पत्र लिया जा रहा है, जिसमें उनको यह जिम्मेदारी लेनी होगी कि उनका डोप टेस्ट पॉजिटिव आता है तो वह उसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे। भारतीय कुश्ती संघ ने यह फैसला इसलिए लिया है कि इस समय कोई कैंप नहीं चल रहा है और पहलवान अपने घर से सीधे ट्रायल देने के लिए आएंगे। ऐसे में वह डोप पॉजिटिव आते हैं तो 16 लाख जुर्माने का भार संघ पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed