फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers played dunk: Four Asian titles won by the country in 15 days

पहलवानों ने बजाया डंका : 15 दिन में देश की झोली में डाले चार एशियन खिताब

Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers played dunk: Four Asian titles won by the country in 15 days
पहलवानों ने अंडर-15 व अंडर-17 आयु वर्ग में डंका बजाते हुए 15 दिन में देश की झोली में चार एशियन खिताब डाल दिए हैं। पहलवानों ने बहरीन व किर्गिस्तान में हुई कुश्ती प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़के व लड़की दोनों वर्ग में ही खिताबी जीत दर्ज की। बहरीन के मनामा में बेटियों के बाद बेटों ने भी एशियन खिताब जीत लिया है। देश को चार एशियन खिताब दिलाने वाले पहलवानों में ज्यादातर हरियाणवी हैं।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि 3-4 जुलाई को बहरीन के मनामा शहर में हुई अंडर-15 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में रविवार के बाद सोमवार को भी पहलवानों ने देश को गौरवान्वित किया। रविवार को महिला पहलवानों ने 10 में से छह स्वर्ण और तीन रजत समेत नौ पदक जीते थे तो सोमवार को फ्री स्टाइल वर्ग के पहलवानों ने 10 में से चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य समेत सात पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने 184 अंकों के साथ पहला, ईरान ने 184 अंकों के साथ दूसरा और कजाकिस्तान ने 147 अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। इससे पहले किर्गिस्तान के बिश्केक में हुई अंडर-17 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कियों और लड़कों ने अपने वर्ग में खिताब पर कब्जा जमाया था। देश के पहलवान लगातार तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

मनामा के यह रहे पदकवीर
बहरीन के मनामा शहर में सोमवार को हुए फ्री स्टाइल के मुकाबलों में ईश्वर (44 किलो), अंकुश (57 किलो), तनिष्क (62 किलो) व विवेक (75 किलो) ने सोना जीतकर चार बार विदेशी धरती पर अपना राष्ट्रगान बजवाया। वहीं सलीम (52 किलो) बादल (85 किलो) ने रजत और निशांत (68 किलो) ने कांस्य पदक जीता। देश को सोना दिलाने वाले सोनीपत के गांव जुआं निवासी ईश्वर के गांव में खुशी का माहौल है। उसे प्रशिक्षक संजीत, डालमिया कोच और राजबीर छिक्कारा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed