Sports: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों ने खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर जुटे
ट्वीट कर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण व कुश्ती संघ पर आत्मविश्वास तोड़ने का आरोप लगाया है। पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सरिता मोर ने ट्वीट किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपियन बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और सरिता मोर समेत कई पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ खड़े हो गए हैं। दिग्गज पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट हो रहे हैं। यहां पर अध्यक्ष और कुश्ती संघ के खिलाफ धरना देंगे। पहलवानों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पीएमओ इंडिया को टैग किया है।
ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट किया है कि खिलाड़ी पूरी मेहनत कर देश को मेडल दिलाता है, लेकिन फेडरेशन ने हमें नीचा दिखाने के अलावा कुछ नहीं कहा। मनचाहे कायदे कानून लगा कर खिलाड़ियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।
वहीं ओलंपियन विनेश फोगाट ने ट्वीट किया है कि खिलाड़ी आत्मसम्मान चाहता है और पूरी शिद्दत के साथ ओलंपिक और बड़े खेलों के लिए तैयारी करता है। लेकिन अगर फेडरेशन उसका साथ ना दे तो मनोबल टूट जाता है।
लेकिन अब हम नहीं झुकेंगे और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगे। अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सरिता मोर ने यहीं संदेश ट्वीट किया है। पहलवानों का कहना है कि वह जंतर-मंतर पर जुटे हैं। इसे लेकर वह शाम चार बजे पत्रकार वार्ता कर अधिक जानकारी दे सकेंगे।