फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestlers of the district won three gold medals in Bahadurgarh.

Sonipat News: बहादुरगढ़ में जिले के पहलवानों ने जीते तीन स्वर्ण पदक

Mon, 05 Aug 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers of the district won three gold medals in Bahadurgarh.
फोटो 36 - सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान चिराग व अक्ष प्रतियोगिता में जीतने के बाद प्रशिक्षक डाल
सोनीपत। राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के पहलवानों ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते है। यह प्रतियोगिता झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित मॉडर्न स्कूल में 4 से 5 अगस्त तक आयोजित की गई थी। इसमें पहलवानों के शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 57 किलोभार वर्ग में गांव जुआं के पहलवान चिराग ने बेहतरीन प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता है। प्रतियोगिता में पहलवान चिराग ने फाइनल मुकाबले में रोहतक के पहलवान सागर को 8-1 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं गांव जुआं के ही अक्ष ने 61 किलोभार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। प्रशिक्षक संजीत, प्रशिक्षक राजबीर छिक्कारा, आर्मी के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक बलवंत छिक्कारा, प्रशिक्षक डालमिया, प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा, विक्की छिक्कारा, सरपंच विनोद व सुरेंद्र ने दोनों पहलवानों को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी की पहलवानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के 72 किलो भार वर्ग में पहलवान सुमित कुमारी ने अपने दांवपेच के दम से विरोधी पहलवान को पटखनी देकर स्वर्ण पदक जीता। बहादुरगढ़ में हुई प्रतियोगिता में अकादमी की नीतू ने 57 किलोभार वर्ग में रजत, 65 किलोभार वर्ग में आंसू व 62 किलो भार वर्ग में कुसुम ने कांस्य पदक जीता है। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पहलवानों को चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 17 से 19 अगस्त तक रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। पहलवानों के पदक जीतने पर भीम एवं ध्यानचंद अवार्डी व प्रशिक्षक कुलदीप मलिक, अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, प्रशिक्षक रणधीर मलिक, एईओ जगबीर मलिक व शमशेर ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 36 - सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान चिराग व अक्ष प्रतियोगिता में जीतने के बाद प्रशिक्षक डाल

फोटो 36 - सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान चिराग व अक्ष प्रतियोगिता में जीतने के बाद प्रशिक्षक डाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed