फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Sunil Kumar receives Arjun Award, dedicates it to his mother

Sonipat News: पहलवान सुनील कुमार को मिला अर्जुन अवार्ड, मां को किया समर्पित

Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Wrestler Sunil Kumar receives Arjun Award, dedicates it to his mother
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहलवान सुनील कुमार को अर्जुन अवाॅर्ड से सम्मानित करते हुए। स्रोत : पर
गन्नौर। खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गन्नौर के गांव डबरपुर के पहलवान सुनील कुमार को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रदान किया। लाडले को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर परिजनों के साथ ही गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पहलवान सुनील कुमार को ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने पर यह सम्मान दिया गया। वर्ष 2013 के बाद किसी भी पहलवान को यह अवाॅर्ड नहीं मिला पाया था। अब पहलवान सुनील कुमार को अर्जुन अवाॅर्ड मिला है। जिससे गांव डबरपुर में उत्साह का माहौल है। सुनील कुमार को अर्जुन अवॉर्ड मिलने की खुशी में परिजनों ने गांव में लड्डू बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


मां को समर्पित किया अवॉर्ड
पहलवान सुनील कुमार ने अर्जुन अवाॅर्ड को अपनी मां अनीता देवी को समर्पित किया है। सुनील ने कहा कि उनकी मां की मेहनत और आशीर्वाद की वजह से उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। मां अनीता देवी का कहना है कि यह क्षण उनके लिए बेहद गौरव का क्षण है। सुनील ने अपने कुश्ती के गुरु रणवीर ढाका व अपने सभी प्रशिक्षकों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed