फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Rajnish Kumar gets Bronze medal in ranking series of 2019 after two years

किस्मत कनेक्शन: जिस टूर्नामेंट में हार के बाद छोड़ी कुश्ती, अब उसी में मिला कांस्य पदक

Sat, 29 May 2021 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 29 May 2021 01:21 PM IST
सार

2019 में तुर्की में हुई रैंकिंग प्रतियोगिता में आसौदा के रजनीश को हार मिली थी। इस हार से दुखी हुए रजनीश ने कुश्ती से एक तरह से किनारा कर लिया था। अब दो साल बाद रजनीश की किस्मत पलट गई है। 
 

विज्ञापन
Wrestler Rajnish Kumar gets Bronze medal in ranking series of 2019 after two years
Wrestling - फोटो : social Media

विस्तार

किसी खेल में हार-जीत का फैसला दो साल बाद भी बदल सकता है, ऐसा कोई खिलाड़ी सोच  भी नहीं सकता है। लेकिन झज्जर के रहने वाले पहलवान रजनीश के साथ ऐसा ही हुआ है। झज्जर के आसौदा गांव के रहने वाले रजनीश को 2019 में तुर्की में हुई रैंकिंग सीरीज में हार मिली थी।

विज्ञापन


इसके बाद रजनीश ने कुश्ती को छोड़ दिया था। अब दो साल बाद रजनीश को उसी प्रतियोगिता में कांस्य पदक मिला है। दरअसल जिस पहलवान ने उस रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक जीता था, वह डोपिंग में फंस गया। इसके बाद यूनाइटेड वलर्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की नई सूची जारी करने के बाद भारतीय कुश्ती संघ ने रजनीश को कांस्य पदक विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

 

तुर्की में वर्ष 2019 में कुश्ती रैंकिंग सीरीज खेली गई थी, जिसमें 70 किग्रा में भारत की ओर से झज्जर के आसौदा गांव के रहने वाले रजनीश ने प्रतिनिधित्व किया था। उस रैंकिंग सीरीज में कांस्य पदक के लिए रजनीश की तुर्की के पहलवान से कुश्ती हुई थी। उस समय प्रतिद्वंद्वी पहलवान के जीतने पर कांस्य पदक दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रजनीश ने कुश्ती को छोड़ दिया था और वह किसी भी बड़ी चैंपियनशिप में नहीं खेला था, लेकिन रैंकिंग सीरीज के बाद हुए डोपिंग टेस्ट की अब रिपोर्ट आई तो प्रतिद्वंद्वी पहलवान की डोप रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। भारतीय कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव विनोद तोमर ने बताया कि उस पहलवान के डोपिंग में फंसने से रजनीश को विजेता माना गया है और इस तरह से रजनीश कांस्य पदक विजेता बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed