फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wrestler Deepanshu suspended by WFI

WFI Action: हरियाणा के इस पहलवान को किया गया निलंबित, जानें पूरा मामला

Sun, 04 May 2025 02:39 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 02:39 AM IST
सार

 हरियाणा के एक पहलवान  के खिलाफ  भारतीय कुश्ती महासंघ ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पहलवान को जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी करने को लेकर अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  डिटेल में पढ़े खबर...

विज्ञापन
Wrestler Deepanshu suspended by WFI
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पहलवान दिल्ली से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाकर आयु कम करवाकर प्रतियोगिताओं में दांव लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसे ही एक मामले में जन्मतिथि में कथित हेराफेरी के आरोपों के चलते भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने हरियाणा के पहलवान दीपांशु को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। महासंघ को दीपांशु के दो राज्यों से जारी जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनमें उनकी जन्मतिथि अलग-अलग दर्शाई गई है।

विज्ञापन


पहलवान ने दस्तावेजों में तीन साल कम की आयु

भारतीय कुश्ती महासंघ की तरफ से जारी पत्र में लिखा गया है कि हरियाणा से जारी जन्म प्रमाण पत्र में दीपांशु की जन्मतिथि 16 अक्तूबर, 2006 दर्ज है, जबकि दिल्ली से जारी प्रमाण पत्र में 16 अक्तूबर, 2009 दर्ज है। इससे साफ है कि कि खिलाड़ी ने अपनी आयु में तीन वर्ष की कमी दर्शा कर अनुचित लाभ लेने की कोशिश की है। बताया गया है कि हरियाणा का जन्म प्रमाण पत्र रोहतक से जारी किया गया है।

विज्ञापन

WFI ने लिया कड़ा संज्ञान 

भारतीय कुश्ती महासंघ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए संबंधित राज्य प्राधिकरणों को भेज दिया है। जब तक जांच पूरी नहीं होती है दीपांशु को सभी आधिकारिक कुश्ती गतिविधियों से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। महासंघ ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कुश्ती संघ से जुड़े विनोद तोमर ने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए योग्य पहलवानों का हक छीना जा रहा है। ऐसे में कुश्ती संघ ने सख्ती शुरू कर दी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र पहले ही अनिवार्य किया जा चुका है।

महासंघ को पहलवान दीपांशु के दो अलग-अलग राज्यों से जारी जन्म प्रमाण पत्र मिले हैं। दोनों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्शाई गई है। दोनों राज्यों से मिले प्रमाण पत्र की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलवान अपने मूल प्रमाण पत्र ही जमा कराएं। -संजय सिंह, अध्यक्ष, डब्ल्यूएफआई।

ये भी पढ़ें: Water Dispute:"सभी दल सैनी सरकार के साथ, हरियाणा का पानी रोकना असंवैधानिक"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed