फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worship Maa Kalratri and wish for happiness

मां कालरात्रि का पूजन कर की खुशहाली की कामना

Wed, 13 Oct 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Worship Maa Kalratri and wish for happiness
कामी रोड स्थित काली माता मंदिर में माता की आरती उतारते पुजारी व मौजूद भक्तगण। संवाद - फोटो : Sonipat
नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में भक्तों ने विधि विधान से मां कालरात्रि का पूजन कर खुशहाली की कामना की। सप्तमी पर कामी रोड स्थित रामलीला मैदान में चिटाने वाली माता का मेला लगा। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पूर्व सुबह पांच बजे माता रथ में सवार होकर मेला स्थल पर पहुंची। जिसके बाद आरती के साथ मेले की शुरुआत की गई।
विज्ञापन

गांव चिटाना स्थित मंदिर श्री देवी जी चिटाने वाली मां सिद्धपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को माता के दर्शनों में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसकी उचित व्यवस्था की गई है। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य महेश गोयल, अरूण जैन, कैलाश कुच्छल, राकेश कुच्छल, अशोक, राजकुमार सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज की जाएगी मां महागौरी की पूजा
माडल टॉउन स्थित नव दुर्गा मंदिर के पुजारी रामकृष्ण पाठ ने बताया कि बुधवार को अष्टमी पर मां महागौरी का पूजन किया जाएगा। नौवां दिन नवरात्र का आखिरी दिन होता है। इस दिन व्रत का समापन किया जाता है। माता रानी को हलवा पूरी और खीर का भोग लगाकर, कंजक पूजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां कालरात्रि के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
गन्नौर। नवरात्र पर बाजार में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने दुर्गा माता की आराधना की सामग्री की खरीदारी की। जीटी रोड बड़ी गांव के निकट स्थित महाकाली मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। मंदिर के महंत मंशापुरी महाराज ने बताया कि 13 अक्तूबर को अष्टमी के अवसर पर बड़ी महाकाली मंदिर में जागरण होगा। इसके बाद 14 को नवमी पर भंडारा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed