फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   World Olympic Qualifier: Indian wrestling team leaves for Turkey to win quota

विश्व ओलंपिक क्वालीफायर: कोटा जीतने के लिए भारतीय कुश्ती दल तुर्किए रवाना, पहलवानों के साथ दो बेटियां भी गईं

Thu, 09 May 2024 11:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Updated Thu, 09 May 2024 11:08 AM IST
सार

तुर्किए के इस्तांबुल में 9 से 12 मई तक विश्व ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। 14 सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल के लिए ओलंपिक का कोटा प्राप्त करने का यह आखिरी मौका है। प्रतियोगिता के लिए जिस भारवर्ग का कोटा मिलेगा पहलवान उसी भारवर्ग में पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे।

विज्ञापन
World Olympic Qualifier: Indian wrestling team leaves for Turkey to win quota
विश्व ओलंपिक क्वालिफायर प्रतियोगिता के लिए तुर्की रवाना हुआ भारतीय कुश्ती दल। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चौदह सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल तुर्किए के इस्तांबुल के लिए रवाना हो गया। ओलंपिक में कोटा हासिल करने के लिए पहलवानों के पास यह आखिरी मौका है। प्रतियोगिता के लिए पहलवानों ने जमकर अभ्यास किया है। प्रतियोगिता में पहले तीन स्थान पर रहने वाले पहलवान अपने देश के लिए पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करेंगे।

विज्ञापन


तुर्किए के इस्तांबुल में 9 से 12 मई तक विश्व ओलंपिक कुश्ती क्वालीफायर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसके लिए 10 व 11 मार्च को सोनीपत साई में ट्रायल लेकर टीम का चयन किया गया था। प्रतियोगिता में चयन के बाद भी नेशनल शिविर नहीं लग सका था। इसके चलते ज्यादातर पहलवानों ने प्रतियोगिता के लिए अपने स्तर पर ही पसीना बहाया है। गांव पुगथला के नवीन, झज्जर के गांव छारा के दीपक पूनिया और चरखी दादरी के इमलोटा के सुजीत ने रूस में अभ्यास किया है।
विज्ञापन


ओलंपिक क्वालीफायर प्रतियोगिता में दीपक पूनिया, अमन सहरावत, नवीन व सुनील से काफी उम्मीद है। हालांकि पहलवानों का राष्ट्रीय शिविर नहीं लगने से उन्हें अपने स्तर पर तैयारी करनी पड़ी है। दीपक पूनिया व सुजीत समय पर नहीं पहुंचने के चलते एशियन ओलंपिक क्वालीफायर में भाग नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहलवान हुए रवाना

  • महिला वर्ग : मानसी (रोहतक हरियाणा, रेलवे से खेलती हैं, 62 किलो), निशा (रोहतक हरियाणा, रेलवे से खेलती हैं, 68 किलो) शामिल हैं।
  • फ्री स्टाइल वर्ग : अमन (झज्जर, हरियाणा, 57 किलो), सुजीत (चरखी दादरी हरियाणा, 65 किलो), जयदीप (सोनीपत, हरियाणा, 74 किलो), दीपक पूनिया (झज्जर, हरियाणा, सेना से खेलते हैं 86 किलो), दीपक ( हरियाणा, सेना से खेलते हैं, 97 किलो), सुमित (झज्जर, हरियाणा, 125 किलो) शामिल हैं।
  • ग्रीको रोमन वर्ग : सुमित (झज्जर, चंडीगढ़ से खेलते हैं, 60 किलो), आशु (सोनीपत हरियाणा, रेलवे से खेलते हैं, 67 किलो), विकास (झज्जर, हरियाणा, रेलवे से खेलते हैं, 77 किलो), सुनील, (सोनीपत, हरियाणा, रेलवे से खेलते हैं 87 किलो), नितेश ( हरियाणा, रेलवे से खेलते हैं, 97 किलो), नवीन (सोनीपत हरियाणा, सेना से खेलते हैं, 130 किलो) शामिल हैं।

अबकी बार आखिरी मौका
14 सदस्यीय भारतीय कुश्ती दल के लिए ओलंपिक का कोटा प्राप्त करने का यह आखिरी मौका है। प्रतियोगिता के लिए जिस भारवर्ग का कोटा मिलेगा पहलवान उसी भारवर्ग में पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे। अमन सहरावत और दीपक पूनिया की अगुवाई में पहलवान पूरी तरह से तैयार हैं। इस्तांबुल में प्रत्येक भार वर्ग में तीन पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा मिलेंगे। इसमें फाइनल में पहुंचने वाले दो पहलवानों के साथ ही तीसरे स्थान पर रहने वाला पहलवान भी अपने देश के लिए ओलंपिक कोटा जीत सकेगा।

चार बेटियां दिला चुकी ओलंपिक
अब तक चार बेटियों ने देश के लिए ओलंपिक कोटा जीता है। इनमें विनेश फोगाट, अंशु मलिक व रीतिका ने अप्रैल माह में किर्गिस्तान के बिश्केक में हुए एशियन ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबले में कोटा दिलाया था। उन्होंने 50 किलो, 57 किलो व 76 किलो में कोटा दिलाया था। वहीं अंतिम पंघाल ने विश्व चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक जीतकर 53 किग्रा वर्ग में कोटा पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed