फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   World Leprosy Day: Deputy Civil Surgeon administered oath, distributed fruits and medicines to leprosy patients

विश्व कुष्ठ दिवस: उप सिविल सर्जन ने दिलाई शपथ, कुष्ठ रोगियों को फल व दवाएं बांटी

Fri, 31 Jan 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
World Leprosy Day: Deputy Civil Surgeon administered oath, distributed fruits and medicines to leprosy patients
फोटो 07: सोनीपत के सेक्टर-15 में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित करते क्षय रोग अधिकारी डाॅ. तरुण याद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में विश्व कुष्ठ दिवस पर वीरवार को स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया गया। क्षय रोग अधिकारी डाॅ. तरुण यादव ने नागरिक अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी और शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 फरवरी तक कुष्ठ रोग निवारण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों और गांवों में लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया जाएगा। उप सिविल सर्जन डाॅ. तरुण यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग या कोढ़ (लेप्रोसी) को वर्ष 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य है। जिला में 32 कुष्ठ रोगी चिह्नित हैं। कुष्ठ रोग कोई आसानी से फैलने वाला रोग नहीं है। हमें कुष्ठ रोगियों से नफरत न करके उनका पूरा इलाज (6 से 12 महीने तक) करवाना चाहिए। इसका इलाज व जांच नागरिक अस्पताल में मुफ्त उपलब्ध है। समय पर इलाज न करवाने पर रोगी दिव्यांग हो सकता है। शरीर पर चकते, सुन्न धब्बे कुष्ठ रोग का लक्षण हो सकते हैं, इसकी जांच अनिवार्य है और यह रोग मल्टी ड्रग थेरेपी (एमडीटी) दवाई खाने से पूर्ण रूप से ठीक हो सकता है। सेक्टर-15 स्थित कुष्ठ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूलमालाएं अर्पित की। इस दौरान कुष्ठ रोगियों को फल व दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव, डॉ. वंदना फोगाट भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed