फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Workers' strike ends, cleaning of roads and drains begins

Sonipat News: कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सड़कों और नालों की सफाई शुरू

Sat, 28 Mar 2026 06:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Mar 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Workers' strike ends, cleaning of roads and drains begins
फोटो: सोनीपत के कामी रोड पर सफाई कराते निवर्तमान मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। संविदा सफाई कर्मियों की चल रही हड़ताल खत्म हो गई है। अब सड़कों से कूड़ा उठवाने के लिए निवर्तमान मेयर राजीव जैन स्वयं सफाई कर्मियों के साथ ज्योतिबा फुले चौक पर पहुंचे। उन्होंने हनुमान नगर कामी रोड तक सफाई करवाई। साथ ही नालों को भी खुलवाया।
स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सोनीपत अभियान के तहत लगातार हर शनिवार को राजीव जैन सफाई अभियान चला रहे हैं। नौ माह के कार्यकाल में लगातार 37 सप्ताह से स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रयास करते रहे हैं।
विज्ञापन


जैन ने कहा कि स्वच्छता हमारा कर्म, हमारा धर्म होना चाहिए। हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आत्मा में बसा ले तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन एवं सफाई मित्रों के दम पर नहीं हो सकती बल्कि हर नागरिक को जागृत होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदार व रेहड़ी संचालकों से सड़क पर कूड़ा न डालने की अपील की। इस दौरान शैलेंद्र तोमर, राकेश सैनी, विक्की, जोगेंद्र सिंह, गौरव प्रजापत, प्रवेश अंतिल, बिजेंद्र पांचाल, जयभगवान जांगड़ा, पवन सैनी, अनिल कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed