{"_id":"68e57861e4dfb3fbee07ec98","slug":"workers-should-play-an-important-role-in-the-prime-ministers-program-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143493-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएं कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएं कार्यकर्ता
Wed, 08 Oct 2025 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई में 17 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर विधायक कृष्णा गहलावत ने सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें रैली में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के नेतृत्व में बुधवार को होने वाली बैठक में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
विधायक ने कहा कि राई हलके का हर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी अहम भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित होकर आगामी रैली की रूपरेखा को समझे और उसे धरातल पर लागू करे। हमें इस अवसर को एक जन-उत्सव की तरह मनाना है।
सभी अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर सुनिश्चित करें कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन विकास की नई दिशा तय करेगा, क्योंकि राजीव गांधी एजुकेशन सिटी न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है।
विज्ञापन
यह रैली देश और प्रदेश की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार करेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शेखर आंतिल, वेदपाल शास्त्री, इंद्र सिंह चौहान, अनिल आंतिल, पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, नगर पालिका चेयरमैन शिमला देवी, सोनिया मोर भी मौजूद रहे।