फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Workers protest outside plywood factory, block road

Sonipat News: प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर श्रमिकों का प्रदर्शन, रोड जाम किया

Mon, 11 May 2026 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 11 May 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Workers protest outside plywood factory, block road
फोटो: गन्नौर ​स्थित बादशाही रोड के बीचों बीच बैठ रोष प्रकट करती महिला श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। बादशाही रोड स्थित डीआईसीटी के निकट मिराकी प्लाईवुड फैक्टरी के बाहर सोमवार को श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने के बाद रोड जाम कर दिया। प्रदर्शन में करीब 100 से अधिक श्रमिक शामिल हुए।
उनका आरोप है कि महिलाओं को आठ घंटे काम के बदले केवल आठ हजार रुपये और पुरुष श्रमिकों को 12 घंटे काम के बदले 13 हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतन दरें लागू नहीं की जा रहीं।
विज्ञापन

उनकी मांग पूरी नहीं होने पर वह फैक्टरी के बाहर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए बादशाही रोड पर जाम लगा दिया। जाम की वजह से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सूचना मिलने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने श्रमिकों और फैक्टरी प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत करवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने श्रमिकों को प्रबंधन से बातचीत कर समाधान निकलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद श्रमिकों ने जाम खोल दिया। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed