फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worker's dilapidated house collapses, 2 children injured

Sonipat News: कामगार के जर्जर घर की छत गिरी, 2 बच्चे घायल

Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worker's dilapidated house collapses, 2 children injured
फोटो 44. गांव बड़ौता में जर्जर घर की छत गिरने के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद
गोहाना। गांव बड़ौता में बुधवार सुबह हुई बारिश के चलते एक कामगार के जर्जर घर की छत गिर गई। कामगार के दो बच्चे मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को मलबे से निकाला और खानपुर कलां गांव स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


गांव बड़ौता के सतेंद्र मजदूरी करते हैं। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान उनके घर की छत गिर गई। उस समय वहां उनकी बेटी सोनम और बेटा भूपेंद्र थे। दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सोनम और भूपेंद्र को मलबे से निकाला और उपचार के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कालेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सतेंद्र और उनकी पत्नी कविता बाल-बाल बचे। मलबे की चपेट में आने से वहां रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। सतेंद्र ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। सरपंच संजू हुड्डा भी मौके पर पहुंचे और परिवार के लिए सरकार से सहायता की मांग की।

फोटो 44. गांव बड़ौता में जर्जर घर की छत गिरने के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद

फोटो 44. गांव बड़ौता में जर्जर घर की छत गिरने के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed