फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worker dies due to drum falling on his head in factory

फैक्टरी में सिर पर ड्रम गिरने से कर्मी की मौत

Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to drum falling on his head in factory
कुंडली स्थित विद्युत तार बनाने वाली फैक्टरी में सामान लादने का तार टूटकर ड्रम गिरने से कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने दिल्ली में उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कर्मी की पत्नी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला अयोध्या के गांव मलावन हैदरगंज निवासी नीलम यादव ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके पति मंशाराम यादव (36) कुंडली स्थित एक कंपनी में करीब दस साल से कार्य करते थे। कंपनी में सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं थे। इस संबंध में कई बार प्रबंधन को जानकारी दी गई लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी में इलेक्ट्रिक वायर का निर्माण होता है। 9 सितंबर को दोपहर तीन बजे उनके पति के काम करने के दौरान ड्रम को उठाने वाला लोहे का तार टूट गया जिससे लोहे का ड्रम उनके पति के सिर पर आ गिरा। हादसे में वह घायल हो गए। साथी कर्मचारियों की मदद से उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed