{"_id":"668f34cce45595b171007846","slug":"worker-dies-after-falling-from-the-roof-suspected-to-be-drunk-sonipat-news-c-197-1-snp1001-121077-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छत से गिरकर श्रमिक की मौत, शराब के नशे में होने का अंदेशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छत से गिरकर श्रमिक की मौत, शराब के नशे में होने का अंदेशा
Thu, 11 Jul 2024 06:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली में किराए के मकान में दूसरी मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि श्रमिक शराब के नशे में था। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाने के साथ ही विसरा भी जांच को भेजा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। श्रमिक रात को अपने दोस्त के कमरे पर आया था।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के गांव जलमंडोला निवासी तिलकराम फिलहाल कुंडली क्षेत्र में रहते थे। वह श्रमिक थे। रात को वह अपने दोस्त मनोज के कमरे पर गए थे। बताया गया है कि उन्होंने रात को शराब पी थी। इसके बाद दोनों दोस्त किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर जाकर सो गए। रात को तिलकराम लघुशंका के लिए उठा था। इस पर वह दूसरी मंजिल पर आ गया। वहां से रात को नीचे गिर गया। मामले का पता लगते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। पुलिस ने विसरा भेज दिया है। पुलिस ने मनोज के बयान पर निवारक कार्रवाई की है। तिलकराज शादीशुदा था और उनके पर चार बच्चे है। उनकी मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।