फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worker dies after being hit by machine while working in factory

Sonipat News: फैक्टरी में काम करते समय मशीन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Sat, 17 Feb 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 17 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after being hit by machine while working in factory
सोनीपत के रामनगर-पिपलीखेड़ा रोड स्थित एक फैक्टरी में हादसे के बाद कामगारों की भीड़। स्रोत: पाठक
गन्नौर। रामनगर-पिपलीखेड़ा रोड स्थित एक फैक्टरी में काम कर रहे एक श्रमिक की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथियों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनके अनुसार मशीन पर काम करते समय उन्हें सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराये जाते। सूचना मिलने के बाद बड़ी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी रजतराम (40) गांव पिपलीखेड़ा में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। रजतराम अपने भाई लक्ष्मण के साथ रामनगर-पिपलीखेड़ा रोड स्थित फैक्टरी में काम करते थे। शुक्रवार को रजतराम रात की शिफ्ट में काम करने फैक्टरी में गए थे। शनिवार तड़के 4 बजे अचानक मशीन की चपेट में आ कर उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव का सोनीपत के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप कर दिया। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को मृतक की पत्नी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर निवारक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed