फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Worker crushed to death by 150-tonne machine; FIR registered.

Sonipat News: 150 टन वजनी मशीन से दबकर श्रमिक की मौत, एफआईआर

Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Worker crushed to death by 150-tonne machine; FIR registered.
सोनीपत। औद्योगिक क्षेत्र राई स्थित जानू इनोवेशंस फैक्टरी में 150 टन वजनी मशीन के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की बेटी ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए राई थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिले के बदलपुरा गांव निवासी खुशी कुमारी ने शिकायत में बताया कि उसके पिता सिधेश कुमार मिश्रा एचएसआईआईडीसी राई स्थित प्लॉट नंबर-1589 पर संचालित जानू इनोवेशंस फैक्टरी में काम करते थे। फैक्टरी के मालिक दिल्ली निवासी जान मोहम्मद हैं।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार फैक्टरी में 150 टन वजनी मशीन को हटाने का काम कराया जा रहा था। श्रमिकों ने प्रबंधन से इतनी भारी मशीन को हटाने के लिए क्रेन या अन्य उपयुक्त मशीनरी का इस्तेमाल करने की मांग की थी लेकिन आरोप है कि उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रबंधन ने मशीन को श्रमिकों से ही हटवाने का प्रयास किया। इसी दौरान मशीन असंतुलित होकर सिधेश कुमार मिश्रा के ऊपर गिर गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। राई थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए जाएंगे और फैक्टरी प्रबंधक को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए जांच में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed