{"_id":"65f7332728ec5ffba8060eda","slug":"work-on-setting-up-33-kv-power-plant-started-in-sector-3-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115497-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेक्टर-3 में 33 केवी का बिजलीघर स्थापित करने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेक्टर-3 में 33 केवी का बिजलीघर स्थापित करने का काम शुरू
Sun, 17 Mar 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा देने के उद्देश्य से सेक्टर-3 में 33केवी का सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है। बिजली घर चालू होने के बाद फाजिलपुर बिजली घर से लोड कम किया जाएगा। अगले 9 माह में बिजली घर को स्थापित किया जाएगा। करीब चार करोड़ रुपये की लागत से दो एकड़ में बिजलीघर स्थापित किया जा रहा है।
बिजली निगम की ओर से शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को शेड्यूल अनुसार बिजली आपूर्ति करने का दावा किया जाता है। गर्मी में ओवरलोड के चलते बिजलीघरों पर लगातार दबाव बढ़ जाता है। इस वजह से फाल्ट बढ़ जाते हैं। बिजली निगम की तरफ से ओवरलोड की समस्या को कम करने के चलते सेक्टर-3 में बिजलीघर स्थापित किया जा रहा है। इसके चालू होने से न केवल संबंधित उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी, बल्कि आसपास के गांवों व शहरी अन्य क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा। वहीं फाजिलपुर बिजलीघर से लोड भी कम किया जाएगा।
सेक्टर-3 में बिजली सब स्टेशन बनने के बाद लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलेगी। इससे 11केवी शामाबाद फीडर, जाटजोशी, सेक्टर-7, बहालगढ़ रोड व अन्य क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में जिले में बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए 76 बिजली सब स्टेशन का संचालन किया जा रहा है, जिनसे जिले भर में रोजाना 75 से 90 लाख यूनिट बिजली की खपत की जा रही है। बढ़ती जनसंख्या के अनुसार जिले में बिजली आपूर्ति में भी बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी के दौरान कई बार बिजली के लंबे कट लगते हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वर्जन
सेक्टर-3 में बिजली सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके कार्य को पूरा करने के लिए चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अगले 9 माह में बिजली घर स्थापित करने का कार्य पूरा करके चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद फाजिलपुर बिजलीघर से लोड कम किया जाएगा और शहर व आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बिजली की बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।-प्रदीप खोखर, शहरी उपमंडल अभियंता, बिजली निगम।